रोहिंग्या मुसलमान : समस्या और समाधान
आज विश्व के सबसे ज्वलंत मुद्दों में से एक शरणार्थी मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है | शरणार्थियो का भविष्य सभी राष्ट्र दो पैमानों से तोलते है - एक मानवता के आधार पर उन्हें शरण देना या राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर उन्हें देश में आने की अनुमति न प्रदान करना | कुछ मानवाधिकारी संस्थाएं विश्व के विभिन्न प्रान्तों में लगातार शरणार्थियों के मूलभूत अधिकारों दिलाने के लिए निरंतर अथक प्रयास कर रही है और वे विभिन्न राष्ट्रों से लगातार शरणार्थियो को शरण देने की मांग भी करती रहती है | संयुक्त राष्ट्र भी अपने सदस्य देशो से शरणार्थियो को जरूरी वस्तुए मुहैया कराने का निर्देश देता रहता है | अगर विश्व पटल...