राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद
कभी कभी इतिहास कुछ ऐसे घाव छोड़ जाता है जो सदा के लिए लाइलाज हो जाते है|भारत को तो ऐसे घाव विरासत में मिले है जैसे-कश्मीर विवाद,अयोध्या विवाद,पाकिस्तान,बंगलादेशी शरणार्थी| अगर हम इन विवादों को गौर से देखे तो निष्कर्ष ये निकलेगा की इन सारी विवादों की जड़ धार्मिक मनमुटाव ही है जो की इस देश के लिए विडम्बना है जो गंगा जमुनी तहजीब का एक प्रतीक माना जाता है और विश्व में इसकी मिसाल दी जाती है| इन सब विवादों में अयोध्या रामजन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद प्रमुख है जिससे भारत का हर इन्सान वाकिफ है और यह वाद विवाद का विषय हमेशा से रहा है,इसके साथ साथ चुनावों के दौरान नेताओ के लिए ये लोगो की भावनाओ को भड़का के वोट चुराने का जरिया भी बन जाता है|इस विवाद के कारण कई दंगे हुए जिनमे कई निर्दोष मौत की भेंट चढ़ गए|यह मुद्दा चुनावों के दौरान ज्वलंत हो जाता है और चुनावों के समापन के बाद नेताओ की तरह यह भी अदृश्य हो जाता है,जो यह दर्शाता है की राजनीतिक पार्टिया इस मुद्दे के अंतिम हल के लिए कितना सजग और गंभीर है| ज्यादातर इतिहासकारों के मुताबिक बाबरी मस्जिद का निर्माण बाबर के सेनापति मीर बाकी ने सन १५२८ ...